फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज दूसरी बार बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 61वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनकर कॉलेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

शनिवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापकों व कोच को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 61वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चार से आठ नवंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर व कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य खेल मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

इसमें केयूके से जुड़े सभी कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में आर्य काॅलेज के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ी यहीं रुकने वाले नहीं बल्कि ये आगे चलकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदेश का ही नहीं अपितु अपने देश का भी नाम रोशन करेंगे।
कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष की वर्षा ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, बीए द्वितीय वर्ष की गुंजन रावल ने गोला फेंक में रजत, बीए तृतीय वर्ष की गुनगुन ने शॉटपुट में कांस्य, बीए तृतीय वर्ष की शबनम ने जेवलिन में कांस्य, बीए द्वितीय वर्ष की ईशा ने 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, बीए द्वितीय वर्ष की आंचल रानी ने 800 मीटर दौड़ में रजत, 400 मीटर में स्वर्ण, 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य, बीए प्रथम वर्ष की खिलाड़ी विधि ने चार गुना 400 मीटर में स्वर्ण, 100 गुना चार मीटर में कांस्य, बीए प्रथम वर्ष की सानिया ने चार गुना 400 में स्वर्ण, 100 गुणा चार में कांस्य, बीए द्वितीय वर्ष का खुशी ने गोला फेंक में स्वर्ण तथा बीए प्रथम वर्ष की दिलजीत कौर ने 100 गुणा 4 मीटर दौड में कांस्य पदक अपने नाम किया।
बीए द्वितीय वर्ष के अंकुर ने चार गुना 400 में स्वर्ण व 100 गुणा चार में रजत पदक, बीकॉम प्रथम वर्ष के विशाल ने चार गुना 400 में स्वर्ण, बीए द्वितीय वर्ष के सुमित ने चार गुना 400 में स्वर्ण, 200 और 400 मीटर में स्वर्ण व 100 गुना चार में स्वर्ण पदक, बीकॉम प्रथम वर्ष के हर्ष दीक्षित ने 200 मीटर में रजत व 100 गुना चार में रजत, बीए प्रथम वर्ष के आर्यन ने 100 मीटर की बाधा दौड़ में कांस्य, बीए प्रथम वर्ष के विकास ने चार गुना 400 में स्वर्ण व 400 मीटर में स्वर्ण व 100 गुना चार में रजत पदक, बीकॉम प्रथम वर्ष के विपिन सिंह ने 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण व 21 किलोमीटर में स्वर्ण, बीए प्रथम वर्ष के चंद्र सिंह ने 21 किलोमीटर की स्टीपल चैस में रजत पदक अपने नाम किए।
बीकॉम प्रथम वर्ष के नरेंद्र ने 100 गुना चार और 200 गुना चार फ्री स्टाइल रिले में द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष के राकेश ने 100 गुना चार और 200 गुना चार फ्री स्टाइल रिले में द्वितीय व 100 मीटर बटरफ्लाई में तृतीय स्थान, बीकॉम प्रथम वर्ष के अनवर ने 100 गुना चार और 200 गुना चार फ्री स्टाइल रिले में द्वितीय स्थान, बीएएमसी प्रथम वर्ष के तेजबीर ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में तृतीय व 200 मीटर मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में द्वितीय स्थान, बीटीटीएम प्रथम वर्ष की पूनम ने 100 गुना चार और 200 गुना चार फ्री स्टाइल रिले में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें