फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल प्रमुखों को सिखाए सुरक्षित माहौल बनाने और तनाव प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
31 विद्यालय प्रमुखों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, नेतृत्व क्षमता से लेकर बाल संरक्षण और एआई के इस्तेमाल तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

फोटो-27
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 विद्यालय प्रमुखों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीटी रोड पर शुरू हुआ। कार्यक्रम में स्कूलों की कमान संभालने वालों को सुरक्षित माहौल बनाने और तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए।
समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न सीआरसी के विद्यालय प्रमुख भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में आईबी कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष किरण मदान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और विद्यालयों व महाविद्यालयों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर विचार रखे।
विज्ञापन

किरण मदान के अनुसार, विद्यालय में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद, आपसी सम्मान और विश्वास जरूरी है। तनाव प्रबंधन के लिए योग, ध्यान, सकारात्मक सोच और समय का सही नियोजन अपनाना चाहिए। इससे मानसिक शांति बढ़ती है और निर्णय क्षमता बेहतर होती है।
राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रवि किरण ने विद्यालयी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला परियोजना समन्वयक मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों के ज्ञान को अद्यतन करने के साथ उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाना है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सके।

बाल संरक्षण और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश), पॉक्सो अधिनियम और विद्यालय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बाल संरक्षण, लैंगिक संवेदनशीलता और विद्यालय प्रमुखों व शिक्षकों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के एपीसी कुलभूषण जैन ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय नेतृत्व, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), तनाव प्रबंधन और विद्यालय विकास योजना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों को बेहतर प्रबंधन और प्रभावी नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें