फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाली अपना स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन
स्कूल में मेहंदी लगाती छात्राएं। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा बुधवार को हाली अपना स्कूल में बच्चों को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्लब की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने बताया कि इस पहल का मकसद बच्चों को दक्ष बनाकर भविष्य में आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। सचिव मंजरी गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में करवाचौथ, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों पर मेहंदी का विशेष महत्व है। बच्चे इस हुनर के जरिए त्योहारी अवसरों पर आय अर्जित कर अपने परिवार का सहयोग भी कर सकते हैं। जोन-नौ की जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अनु कालड़ा ने कहा कि कम उम्र में व्यावहारिक कौशल मिलने से बच्चों में रचनात्मकता और स्वावलंबन की भावना मजबूत होती है। हाली अपना स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी और मधु यादव ने क्लब के प्रयास की सराहना की। क्लब संपादिका डॉ. दीप्ति जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम समाजसेवा और कौशल विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें