फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम में बदलाव संग बढ़े स्केबीज के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी शुरू होते ही मौसमी बीमारियों के साथ साथ चमड़ी के स्केबिज रोग ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्केबीज (खुजली) रोग काफी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ये आमतौर पर स्कूली बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है। एक दूसरे के संपर्क में आने से रोगी बढ़ रहे हैं। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ लोगों को स्केबीज व अन्य चर्म रोगों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस रोग के खिलाफ लोग जागरूक नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह से ही चर्म रोगियों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। हर रोज सिविल अस्पताल में 320 से 350 स्किन रोगियों की ओपीडी होती है। इनमें बच्चे व महिलाओं की संख्या 70 प्रतिशत है। स्केबीज आंगनबाड़ी, स्कूल व कोचिंग सेंटर में बच्चों को एक दूसरे से फैल रहा है। इसका दूसरा कारण स्वच्छ कपड़े ना पहनना भी है।
क्या होता है स्केबीज : स्केबीज घुन से होने वाला खुजली वाला त्वचा का संक्रमण है। इसके अंडों और मल से होने वाले एलर्जिक प्रतिक्रिया के कारण रोगी को दाने या मुंहासे होते हैं। जब घुन आपकी त्वचा की परत को भेदते हुए अंदर प्रवेश कर जाती है, तब यह समस्या होती है। स्केबीज संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। स्केबिज एक साथ परिवार के कई सदस्यों को हो सकती है। इतना ही नहीं यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को इसके लक्षण न भी नजर आ रहे हों, तब भी वह दूसरे व्यक्ति को इस रोग से संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

लक्षण : स्केबिज से गंभीर खुजली होती है, जो अक्सर रात के समय बढ़ जाती है। इसके साथ ही रेशेज के साथ छोटे फफोले और घाव हो जाते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में खुजली की समस्या अधिक होती है। बच्चों की त्वचा अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें