फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरदार पटेल ई-पुस्तकालय का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस ई-लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहेगा। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि ई -लाइब्रेरी के खुलने से उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 12 जिलों में ई लाइब्रेरी खोली जा चुकी है और आज पानीपत में 13वी ई -लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यहां विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफार्म के लिए 15 कम्प्यूटर, 2 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साइबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पुस्तकालय में विदेशी भाषा लर्निंग केंद्र स्थापित किया गया है। स्पेनिश, फ्रैंच एवं अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केंद्र में आनलाइन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ल्ड रीडर ऑर्गनाइजेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य एवं अन्य विषयों के 25000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां पर 50 लोगों के लिए बैठकर पढने के लिए वातानुकूलित कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर विविध विषयों की आनलाइन सैंकडों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर 2000 से अधिक हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें जिसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास विज्ञान के साथ साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें