फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में 20 से होगी खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 20 अगस्त से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है। समालखा की खंड शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने इस संबंध में शनिवार को पीटीआई और डीपीई की बैठक ली। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टीकल्याणा में वाॅलीबॉल, डीपीएस पानीपत सिटी में बाॅस्केटबाल व क्रिकेट होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौरासी में एथलीट कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में नोडल अधिकारी राजकीय सीसे स्कूल मनाना की प्रधानाचार्या सरिता देवी रहेंगी। उनके साथ राजकीय सीसे स्कूल महावटी, पट्टीकल्याणा व भोड़वाल माजरी के प्रधानाचार्य सहयोगी रहेंगे। डीपीई करहंस सुदेश और डीईपी चुलकाना सतपाल ने खंड के सभी डीईपी को विस्तार से बताया। इस मौके पर सुमित सचदेवा, सीमा बजाज, संजीव, रणबीर धर्मबीर मनाना स्कूल रामबली, वीरेंद्र राठी मनाना, कवलजीत राठी व हरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें