फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संस्कृति तिवारी ने जीता मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया 2024 का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में कार्यरत सहायक प्रबंधक श्रीश तिवारी की बेटी संस्कृति तिवारी ने मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया 2024 का खिताब जीता है। मिस कॉस्मॉस क्वीन इंडिया 2024 परिधि शर्मा ने संस्कृति को मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया 2024 का ताज पहनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉसमॉस क्वीन इंडिया संगठन की ओर से 24 मई को होटल विस्तारा, बंगलूरु में किया गया। संस्कृति अब इस वर्ष जुलाई माह में कोलंबिया में मिस यूनिवर्सल ग्रैंड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


केवल 22 साल की उम्र में ही संस्कृति एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में विजेता बनी और जिन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा से सभी जजों एवं दर्शकों से समान रूप से सराहना पाई। संस्कृति, बीबीए स्नातक होने के साथ-साथ एक उद्यमी भी हैं और सफलतापूर्वक अपना ज्वेलरी ब्रांड सांश चला रही हैं और एथनिक ज्वेलरी की एक बड़ी रेंज के साथ अपना व्यवसाय चलाती हैं। इसके अलावा नृत्य, गायन, तैराकी और यात्रा करना उनके कुछ प्रमुख शौक हैं।


अपनी इस जीत पर संस्कृति ने कहा कि मिस यूनिवर्सल ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता जीतना उनके लिए एक असाधारण भावनात्मक और संतुष्टिदायक अनुभव है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से मेरे दिल के सबसे करीब रहने वाला सपना रहा है। अपने देश के प्रति मेरा प्यार कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। अमूल्य सबक सीखे हैं और वे हर असफलता से सीख लेकर और मजबूत हुई हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि संस्कृति की मां नीलम तिवारी ने भी अगस्त 2023 में सुप्रसिद्ध गृहलक्ष्मी मासिक पत्रिका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया फिट एंड एक्टिव 2023 की खिताब जीता था। मां-बेटी की यह जोड़ी न केवल इंडियन ऑयल बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। जिन्होंने अपनी आकांक्षाओं, लक्ष्यों एवं करियर को आगे बढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें