फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वेतन बढ़ाने की मांग के समर्थन में प्रदेशभर से सफाई कर्मचारी सुबह ही ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ( सीटू ) बैनर तले मतलौडा अनाज मंडी में एकत्रित हो सभा की।
विज्ञापन

अनाज मंडी से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर पहुंचे और नारेबाजी की मांगों के समर्थन में मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। मांगें पूरी न होने से दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सभी विभागों के सफाई कर्मियों को लामबंद करते हुए राज्य स्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन नेताओं ने कहा कि सरकार अपने ही वायदों और घोषणाओं से बार बार मुकरने का रिकॉर्ड बना चुकी है। 24 नवंबर 2024 को जींद में डीएससी समाज के महासम्मेलन में ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार रुपये और शहरी सफाई कर्मियों के लिए 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा हवा-हवाई साबित हो चुकी है और अब नौ अगस्त को 2100 रुपये बढ़ोतरी का पत्र जारी करके सरकार ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। बेगार से मना करने पर वेतन कटौती, मारपीट, जातिसूचक गालियां और नौकरी से हाथ धोने से उत्पीड़न से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने कहा कि सरकार समय रहते समस्याओं और मांगों का समाधान करें नहीं तो यूनियन और संघ मिलकर सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेंगें। आगामी आंदोलन के तहत 21 सितंबर को रोहतक में राज्य स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन किया जाएगा और 25 सितंबर से सात अक्टूबर तक छह कमिश्नरी स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाकर सरकार के दलित विरोधी रुख को उजागर किया जाएगा।
दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सभी विभागों के सफाई कर्मियों को लामबंद करते हुए राज्य स्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता राज्य प्रधान बसाऊराम व संचालन उप-महासचिव देवीराम ने किया। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान बसाऊराम, सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, महासचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें