फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली ब्लॉक सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बने संदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खंड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक सफाई कर्मचारी यूनियन, सनौली खंड का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संदीप कुमार को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इनके साथ जगपाल को ब्लॉक उप प्रधान, अमित को सचिव, धर्मेंद्र को सह-सचिव तथा राकेश व जगबीर को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार ने कहा कि वे सभी कर्मचारियों को साथ लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर सरकार व संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें