फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली निगम कार्यालय में मनाया सुरक्षा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित तकनीकी कर्मचारियों को एसडीओ द्वारा सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। एसडीओ शिव कुमार रावल ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने का आह्वान किया वही उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


एसडीओ शिव कुमार ने क्षेत्र में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को आह्वान किया कि बिजली की लाइन पर काम करने से पहले परमिट लेना न भूले ओर बिना सुरक्षा उपकरण जैसे गलाऊज व दस्ताने आदि पूरी सुरक्षा किट पहनकर ही काम करे। साथ ही काम खत्म करने के बाद परमिट रद्द जरूर कराएं। साथ ही उन्होंने उपमंडल के अंतर्गत मार्च माह तक 350 सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रत्येक लाइनमैन को दो और जेई दस सोलर सिस्टम प्रति माह लगवाने होंगे। ज्यादा से ज्यादा सोलर सिस्टम लगवाने का काम करें। इस मौके पर जेई कुलदीप, जेई भूपेंद्र सिंह व सहायक लाइनमैन विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें