फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज 10 गांवों में पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को पानीपत में आएंगे। वे 10 गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इस दौरान सात दिसंबर को जुलाना में होने वाली रैली के लिए न्योता देंगे। यह जानकारी जजपा के जिला प्रवक्ता अजय सिंह बिंझौल ने दी। उन्होंने बताया कि दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रमों के लिए जिला के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि वे दीवाना गांव में सुबह 10 बजे, रिसालू गांव में 10:40, जलालपुर-प्रथम में 11:20 और सनौली खुर्द में दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे। धनसौली गांव में 12:40, बबैल गांव में 1:20 बजे पहुंचेंगे। वे दो बजे दोपहर के खाने के लिए रुकेंगे। दुष्यंत चौटाला इसके कुटानी गांव में तीन बजे, चंदौली गांव में 3:40, गांजबड़ में 4:20 और फिर महमूदपुर गांव में पांच बजे पहुंचेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें