फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए 1.09 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पीडब्लूडी में तैनात एक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1.09 लाख रुपये की साइबर ठगी की। खास बात यह है कि उनके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी को खाते की जानकारी दी। इसके बावजूद भी तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर खाते से पैसे निकाल लिए गए।
विज्ञापन

किला रोड रोहतक के साहिल ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कुछ समय पहले उसके पास एक नंबर से बार-बार कॉल आई थी। जिस पर उसने ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 3500 रुपये, 70255 रुपये व 35271 रुपये की तीन ट्रांजेक्शन हो गई। उसके पास कोई ओटीपी भी नहीं आया था और न ही उसने खाते से संबंधित जानकारी किसी से साझा की थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खाते की डिटेल लेकर जांच शुरू कर दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें