फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी की करोड़ों की भूमि कौडियों के भाव देने के मामले में तत्कालीन ईओ तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के लिए बदनाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों ने उद्योगपतियों के साथ मिलकर 12 करोड़ के प्लॉट मात्र चार करोड़ रुपये में अलॉट करवा दिए। इस मामले का भंडाफोड़ होने के बाद अब चीफ विजिलेंस ऑफिसर राजीव मेहता ने तत्कालीन स्टेट ऑफिसर योगेश रंगा को तलब किया है। दूसरी ओर इस मामले के आरोपी पटवारी संजय सेठी का तबादला कर दिया है। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी के संदीप ने एचएसवीपी के पंचकूला में मुख्य प्रशासक पंकज यादव से सेठी के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सेठी ने पानीपत, रोहतक से लेकर पंचकूला के अफसरों से मिलीभगत कर सेक्टर-25 पार्ट-1 और सेक्टर-29 पार्ट-2 के पांच इंडस्ट्रियल प्लॉट कलेक्टर रेट पर उद्यमियों को अलॉट करा दिए। बदले में मोटी रकम ली। पांच प्लॉटों पर एचएसवीपी को आठ करोड़ का नुकसान हुआ। इसी तरह कई अन्य प्लॉट भी अलॉट किए गए हैं।
जमीन 7300 रुपये प्रति वर्ग मीटर में अलॉट की
संदीप ने बताया कि सेक्टर-29 पार्ट-2 में करंट रिजर्व प्राइस 21000 रुपये वर्ग मीटर है। सेठी ने अफसरों से मिलकर उद्यमियों को 7300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की रेट से प्लॉट अलॉट कर दिए। इसी तरह से सेक्टर-25 पार्ट-1 में भी कलेक्टर रेट पर प्लॉट अलॉट कर घोटाला किया गया।
विज्ञापन

इन प्लॉट की अब शुरू हो गई है विजिलेंस जांच
सेक्टर-25 पार्ट-1 में प्लॉट नंबर 31, जो 1045 वर्ग मीटर का है। 4 अन्य प्लॉट सेक्टर-29 पार्ट-2 में 2100 वर्ग मीटर का प्लॉट नंबर 34, 1000 वर्ग मीटर का प्लॉट नंबर 141 व प्लॉट नंबर 71 और 525 वर्ग मीटर का प्लॉट नंबर 585 है।
एडजेस्टमेंट लैंड अलॉटमेंट का लेटर फर्जी
2016 में एडजेस्टमेंट लैंड अलॉटमेंट का लेटर फर्जी जारी करना पाया गया था। अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल सेक्टर में 13 नंबर प्लॉट जय घी ओवरसीज को 28 मार्च 2012 को अलॉट किया था। इसके साथ लगती बचत की 800 वर्ग मीटर जमीन भी इनको अलॉट कर दी। यह अलॉटमेंट बीबी तनेजा डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अर्बन ब्रांच के हस्ताक्षरों पर किया गया। जबकि इसका कोई पत्र जारी नहीं किया गया था और न ही किसी अधिकारी ने इसकी अप्रूवल दी थी। इस मामले में विभाग के चार अधिकारियों पर केस दर्ज है।
बैक डेट में किया नक्शा पास
2017 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने सेक्टर 29 प्लॉट का बैक डेट में नक्शा और ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी कर प्लॉट को अलॉट कर दिया था। इस मामले का भंडाफोड़ होने के बाद 4 कर्मचारियों पर केस भी दर्ज किया गया था। मामले की जांच अब तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें