फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार और आवासीय क्षेत्र में पुलिस के चालान के विरोध में उतरे व्यापारी

Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शहरी विधायक से बात करते संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान और अन्य पदा​धिकारी। स्रोत : मंडल
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल बाजार और शहर के आवासीय क्षेत्र में पुलिस के चालान के विरोध में उतर आया है। मंडल ने शहरी विधायक प्रमोद विज से मिलकर उनके सामने समस्या रखी। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस के चालान के डर से लोगों ने बाजार में आना भी बंद कर दिया। इसके साथ पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को ही एक युवती इसी चक्कर में घायल हो गई थी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव ने कहा कि यातायात पुलिस कर्मी हर चौक और चौराहे पर मशीन लेकर खड़े हैं। बाजार में 20 रुपये का सामान लेने आए लोगों के 20 हजार तक के चालान कर दिए जाते हैं। लोगों ने पुलिस के चालान से डर कर बाजार आना बंद कर दिया है। दुकानदार को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारी को बाजार और रिहायशी क्षेत्र साथ बैंक के कार्य, गोदाम से माल भिजवाने व अन्य कार्य के लिए शहर के बीचोंबीच निकलना होता है। वे चालान के डर से दूसरा रास्ता चुनते है या चालान के डर से दोपहिया भगा लेते हैं। इससे दुर्घटना का भी भय बना रहता है। विधायक प्रमोद विज ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर समस्या रखेंगे। इस मौके पर अनिल मदन, आशीष तायल, सुरेश आहूजा, यश हुडिया, सुनील वधवा, प्रीतपाल सिंह , केसी नारंग, कृष्ण फुटेला, सागर खेतरपाल, सतीश सहगल, धर्मपाल चोपड़ा, चंद्र गुप्त गोयल व वेद प्रकाश खुराना मौजूद रहे।
पुलिस हुड़दंगियों पर करें कार्रवाई
व्यापारी मोहित बजाज, हिमांशु कटारिया, सुनील सिंगला व चंद्र सहगल ने बताया कि पुलिस हुड़दंगी, बिना नंबर प्लेट के वाहन व पटाका बजाने या मोडिफाई बाइक पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अब इनके साथ दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस को शहर के आउटर में चौक पर जांच अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें