पानीपत। पानीपत कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में पानीपत के आर्य स्कूल में आयोजित हुई। जिसमें भागो और आराध्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कर्ण सिंह रावल, प्रो दलजीत कुमार और संजय अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। पानीपत कराटे एसोसिएशन के सचिव अंकित जागलान ने बताया कि सात वर्ष तक की बालिका खिलाड़ियों में 21 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भागो प्रथम और निधि द्वितीय रहीं। 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आराध्या प्रथम रहीं। 10 वर्ष तक के आयुवर्ग में 25 किलोग्राम से कम भार में तेजस्वी प्रथम, जिया द्वितीय, 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दीक्षा प्रथम, परिधि द्वितीय, 12 वर्ष आयु के 25 किलोग्राम से कम भार में साहिन प्रथम,अंजलि द्वितीय, जसनप्रीत तृतीय रहीं।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में 21 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में वंशिका प्रथम, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रीति प्रथम, अंडर 17 आयु वर्ग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में नवकिरत प्रथम, 48 किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी गुलिया प्रथम स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में अंडर -8 आयु के 15 किलोग्राम भार में युग प्रथम, 25 किलोग्राम भार में मानव जैन प्रथम, अंडर 10 वर्ष के 21 किलोग्राम से कम भार में रोहन प्रथम, 25 किलोग्राम भार में वंश प्रथम, 35 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र प्रथम, अंडर 12 वर्ष आयु वर्ग के 25 किलोग्राम भार में हरप्रीत प्रथम, 30 किलोग्राम भार में देव प्रथम, अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में कपिल प्रथम, वंश द्वितीय व यतार्थ तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर कर्णसिंह रावल, प्रो दलजीत कुमार, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, पानीपत कराटे संघ के प्रधान सचिन शर्मा, सचिव अंकित जागलान, वर्तिका वर्मा, प्रवीण कुंडू, अनिल भारद्वाज, अंकित दहिया, प्रवेश रानी, कोमल रानी, सुनीता देवी, गुरमीत व मोहित राठी भी उपस्थित रहे।