फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रुद्र मलिक ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लिटिल ऐंजल स्कूल के खिलाड़ी रुद्र मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 23 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई। रुद्र मलिक ने प्रतियोगिता में 34 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सुखबीर सहरावत व प्रबंधक सोमवती सहरावत ने खिलाड़ी रुद्र मलिक का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुखबीर सहरावत ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ ही खेलों में भाग लेना हर बच्चों के लिए अनिवार्य हो गया है। इसके लिए स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ी रुद्र मलिक को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निशा, रितु, बाला, सरिता, प्रियंका, रेणु, कविता, बाला रानी व सीमा मौजूद रही।
विज्ञापन

44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें