फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में निकले मुद्दों पर संघ राष्ट्र हित में करता है काम : डॉ. मोहन भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक के लिए क्षेत्रीय सह बैठक सोमवार को समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में शुरू हुई। सुबह आठ से शाम को आठ बजे तक पांच सत्रों में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इनमें शताब्दी वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ लोगों से आई नई जानकारी पर विस्तार चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रस्तावों पर भी बात हुई। इस दौरान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि चर्चा में निकले मुद्दों पर संघ, समाज और राष्ट्र हित में काम करता है।
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को क्षेत्रीय बैठकाें का संचालन स्वयं किया और हर विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ का क्षेत्र की दृष्टि से विशेष महत्व है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों के बीच में जाते हैं। उनसे अलग-अलग विषय पर चर्चा की जाती है। साथ ही उनसे मुद्दों पर बात होती है।
विज्ञापन

समाज व राष्ट्र निर्माण में इन मुद्दों पर ही संघ आगे चलकर काम करता है। इसलिए कार्यकर्ता हर वर्ग के लोगों के बीच जाते हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक बैठक में इन सब विषयों पर चर्चा की जाएगी। समाज के ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्ताव भी लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें