फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर अब 10 लाख का बीमा

विज्ञापन
खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
खटीक गर्जना सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, पानीपत में समाज की धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये देने का एलान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेश में सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाली दुर्घटना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने अगले वर्ष संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की जयंती राज्यस्तरीय समारोह के रूप में मनाने का भी एलान किया।
मुख्यमंत्री ने पानीपत में खटीक समाज की धर्मशाला बनाने और इसके लिए अपने कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खटीक समाज देश के 21 राज्यों में फैला है और स्वतंत्रता आंदोलन में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद समाज की तरक्की अपेक्षाकृत कम हुई है। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की पहली भर्ती में डीएससी वर्ग के 604 जवानों का चयन समाज की प्रगति का सकारात्मक संकेत है।

छात्रावास और दुर्बलनाथ आयोग के गठन की मांग
सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन-आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया ने की। उन्होंने बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने, पानीपत में समाज के बच्चों के लिए छात्रावास बनाने और संत शिरोमणि दुर्बलनाथ आयोग का गठन करने की मांग उठाई। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में समाज के प्रतिनिधियों को अवसर देने की बात कही। उन्होंने डीएससी लागू करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व सांसद विनोद सोनकर और उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेंद्रा, हरियाणा प्रभारी राजेश भिवाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोंगा ने अतिथियों का स्वागत किया और समाज की ओर से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मोंगा, अमित मुंडे, डॉ. एमपी सिंह, आशीष, रोहित बड़गुर्जर, डॉ. पंकज पेवदी, मोहन मोंगा और हिमांशु नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें