फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण डाहर बाइपास पर रुके ट्रक चालक से 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिवाह के पास डाहर बाइपास पुल पर रुके ट्रक चालक से तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 15 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान अचानक पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंच गई और बदमाश चाकू और अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। सोमवार को करनाल से ट्रक में चावल लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए निकला था। सिवाह पहुंचने पर किसान आंदोलन के कारण उसने डाहर बाइपास गांव सिवाह के पास हाईवे पर रोक लिया गया। हाइवे पर आगे-पीछे और भी ट्रक खड़े थे। रात करीब तीन बजे तीन युवक ट्रक की खिड़की खोलकर अंदर घुसे। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे मारने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया। पर्स में 15 हजार रुपये थे। इसी बीच पुलिस की पीसीआर आ गई। पीसीआर देखकर बदमाश चाकू और अपनी बाइक मौके पर छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें