पानीपत। सीआईए वन रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास पार्सल देने जा रहे युवक से पार्सल छीनने वाले गिरोह के छठे आरोपी को मंगलवार को जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था।
सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वह मतलौडा की शांति कॉलोनी निवासी आशीष को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए थे। अब उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
उसने अपने पांच साथियों रोहित, शौर्य, मंजीत व सुमित उर्फ बाला निवासी मतलौडा व हरदीप उर्फ अजय निवासी डाहर के साथ मिलकर 26 अक्तूबर को रिफाइनरी के लोहा पुल के पास एक ट्रेककोन कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट की थी। यह कर्मचारी रिफाइनरी में डिलीवरी देने जा रहा था। आरोपियों ने जन्मदिन पार्टी में हुए खर्च पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके पूछताछ के बाद आशीष का नाम सामने आया था। आशीष एक मारपीट के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने उससे दो सीसीटीवी कैमरे व केबल बरामद की है।