फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुराना औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड तक बनेगा आरओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड तक 46 करोड़ में आरओबी रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका टेंडर जारी कर दिया है। इसके निर्माण से असंध रोड आरओबी का दबाव कुछ कम होगा और पुराना औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को जीटी रोड व जिला सचिवालय के लिए सीधा रास्ता मिलेगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र में करीब पांच सौ उद्योग हैं। इसके साथ तीन दर्जन कॉलोनी हैं। उद्यमियों और कॉलोनीवासियों को जीटी रोड या जिला सचिवालय आने के लिए करीब दो किलोमीटर घूमकर असंध रोड आरओबी से आना पड़ता है।
इससे असंध रोड समेत अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में असंध रोड व रामलाल चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं पुराना औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को जीटी रोड की दूसरी तरफ माल ढुलाई में परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए पुराना औद्योगिक क्षेत्र से ड्रेन नंबर-वन के साथ जीटी रोड पर आरओबी बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने की सराहना
उद्यमियों ने आरओबी के निर्माण कार्य की सराहना की है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के प्रधान सुनील तुली और पूर्व प्रधान विनोद ग्रोवर का कहना है कि ओवर ब्रिज के निर्माण से ट्रैफिक कम होगा और व्यापार बढ़ेगा। आवागमन में समय की बचत होगी। विधायक प्रमोद विज के प्रयासों से उद्यमियों को बड़ी सौगात मिलेगी।

वर्जन ओवरब्रिज का टेंडर लग गया है। इस पर 46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पानीपत में नॉन स्टॉप विकास हो रहे हैं। इसका वर्क ऑर्डर और निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें