इसराना। मीटर से छेड़छाड़ व टेंपरिंग के आरोप में निलंबित जेई अंकित के समर्थन में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने इसराना पावर हाउस में दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना जारी रखा। जिसकी अगुवाई यूनियन के सब यूनिट प्रधान धर्मवीर शर्मा व मंच संचालन यूनिट सचिव शिवकुमार ने किया।
सर्कल सचिव सतेंद्र पुनिया व यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि मीटर टेंपरिंग मामले की जांच सही तरीके से नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है और निर्दोष जेई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जेई अंकित का निलंबन वापस नहीं लिया जाता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती। तब तक यूनियन द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद