फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विरोध के कारण पालिका ने रोकी तोड़फोड़ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। नगर पालिका ने सोमवार को रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तो कुछ भाजपा समर्थित दुकानदार विरोध में आ गए। पालिका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। दुकानदारों के विरोध के कारण अभियान बीच में रोकना पड़ा। पालिका के कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि मंगलवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। समालखा के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर करीब 10 दिन पहले नगर पालिका ने पुलिस बल के साथ दुकानों के आगे बनाए गए सीमेंट के थड़ों व छप्पर को हटाने का अभियान चलाकर समालखा पुराने बस अड्डे से लेकर रेलवे-स्टेशन तक कार्रवाई की गई थी। पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए थड़े व छप्पर खुद हटाने की अपील की थी।
विज्ञापन


पालिका कर्मचारी सोमवार को एक बार फिर जेई गौरव कुमार की अगुवाई में जेसीबी लेकर रेलवे रोड से दूसरी तरफ से अतिक्रमण हटाने पहुंचे। रेलवे-स्टेशन से शुरू करके करीब 60 दुकानों के सामने से कब्जे हटाने के बाद जब पालिका कर्मचारी काठमंडी के सामने पहुंचे तो यहां दुकानदारों ने लामबंद होकर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। जेई गौरव ने कहा कि मंगलवार को दुकानों के आगे से मलबा हटाया जाएगा। उसके बाद फिर अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर भेदभाव के कब्जा हटाया जा रहा है। फिर भी निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें