फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने हड़ताल को किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने शनिवार को छोटू राम किसान भवन में बैठक की और पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान सीता राम शर्मा और संचालन सचिव मास्टर सुरेंद्र दहिया ने किया।
विज्ञापन

प्रधान सीता राम शर्मा ने बताया कि देश के हालात को देखते हुए संघ ने 20 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर देश व्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। संघ देश में हुए हालात पर इस मामले में पूरी तरह सरकार के साथ है। सरकार के निर्देशों के अनुसार आगे का काम किया जाएगा। आपदा के समय उनकी जो भी ड्यूटी लगाई जाएगी उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। बैठक में संघ के सदस्यों ने रिटायर्ड कर्मचारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, जगबीर सिंह, राजबीर सिंह, सुरेश जांगड़ा, रामनिवास कौशिक, रघबीर, ओमप्रकाश, रणधीर सिंह, धर्मपाल जागलान, हरिराम, राजेंद्र वर्मा और सुंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें