पानीपत। पहलगाम हमले का मिशन सिंदूर से जवाब देने के बाद बदले हालात में पानीपत डिपो से जाने वाली सभी बस सेवाएं रविवार सुबह से बहाल कर दी जाएंगी। वहीं ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही प्रशासन ने भी ब्लैक आउट मॉक डि्रल को स्थगित कर दिया है। उधर आम से लेकर खास ने इसे भारतीय सेना का पराक्रम की सराहना की है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार हमला कर रहा था। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था के लिए फैसले लिए जा रहे थे। मुख्य सचिव ने शनिवार को सुबह उपायुक्त के साथ बैठक कर पूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पानीपत में इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी, पानीपत थर्मल पावर स्टेशन और नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की सुरक्षा एवं व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि जिले में ब्लैक आउट घोषित किया है। इसके साथ ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगाई है। शहरवासी शनिवार शाम को समय पर ब्लैक आउट की तैयारी कर रहे थे।
इन सबके बीच सीज फायर की रिपोर्ट मिली। प्रशासन ने इसके बाद बदले हालात में फैसला लिया।