पानीपत। हेड कांस्टेबल आशीष कुमार का माला डालकर स्वागत करते हुए सनौली रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्?
- फोटो : Panipat
पानीपत। सनौली रोड वेलफेयर एसोसिएशन ने जाम से मुक्ति दिलाने पर हेड कांस्टेबल आशीष कुमार को सम्मानित किया। इतना ही उनका तबादला किए जाने का पता लगने पर पुलिस प्रशासन से अपील की गई कि उन्हें सनौली रोड से कहीं और न भेजा जाए। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं दुकानदार इकट्ठा हुए पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर मांग रखी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के पहले 15 दिन में ही सनौली रोड को जाम मुक्त कर दिया। सनौली रोड के प्रधान सुनील चावला ने बताया कि जिस तरह से कम समय में सनौली रोड को जाम मुक्त कराया है, वह सराहनीय है। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव हरीश सलूजा, प्रतीक तकयार, बलविंदर वधवा, काकू कमल तुली, अंकुश गोयल, सुखविंदर सिंह, संजय तनेजा, मोहन, गुरविंदर चावला आदि दुकानदार मौजूद रहे।