फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी धोखाधड़ी में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जमीन की धोखाधड़ी होने पर एक युवक ने पानीपत पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर गृहमंत्री को गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की अपील की । पीड़ित ने अनुसार आरोपियों ने 2011 में उसे जमीन बेची थी, लेकिन उसी जमीन को आरोपियों ने 2014 को किसी दूसरे युवक को बेच दिया। उसने एसपी को दो बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब गृहमंत्री के आदेश पर किला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 506 और 120-बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी( एनएचबीसी) निवासी सुरेश ने बताया कि उसके साथ कृष्ण लाल, सुभाष चंद, सुनील कुमार, हितेश उर्फ रोकी निवासी सुखदेव नगर, अशोक और दीपक निवासी कप्तान नगर ने मिलकर जमीन की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने 2011 में 12477 गज जमीन में से आधी उसके और आधी वार्ड 11 नगर निवासी अशोक के नाम फुल एंड फाइनल पेमेंट पर इकरारनामा कर बेची थी। उन्होंने रजिस्टरी कराने के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करते रहे। आरोपियों ने सांठ - गांठ कर उनके हिस्से की जमीन 2014 में किसी ओर को बेच दी। उसने पटवारी को ले जाकर जमीन की निशानदेही कराई तो पटवारी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने उनके हिस्से की जमीन किसी दूसरे युवक को बेच दी है। आरोपियों ने उनके हिस्से के रुपये हड़प लिए है। उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी दे रहे है।
2017 में दूसरा युवक जमीन पर चिनाई करने लगा तब हुआ फर्जीबाड़े का खुलासा
सुरेश ने बताया कि जमीन फर्जीबाड़े का उन्हें वर्ष 2017-18 में जाकर लगा। जब एक युवक उनकी जमीन पर आकर चिनाई करने लगा। उन्होंने युवक से कारण पूछा तो युवक ने कहा कि जमीन उनकी है। युवक ने जमीन की रजिस्टरी दिखाई। जिसको देखते ही उन्होंने आरोपियों को कॉल की, लेकिन उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उनकी कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

दो एसपी और एक बार आईजी को दी शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने सभी के खिलाफ 27 जुलाई और 15 नवंबर 2021 को एसपी को शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी पक्ष के रसूख के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने छह दिसंबर 2021 को आईजी करनाल को शिकायत दी, उन्होंने एसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के साथ मिली भगत कर शिकायत को ही रफा-दफा कर दिया। जिसके बाद उसने गृहमंत्री अनिल विज का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें