गांव अलुपुर निवासी महिला को ठग ने भैंस व्यापारी बनकर करीब एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। गूगल पे से रकम ट्रांसफर नहीं होने की बात कहकर महिला से एटीएम कार्ड का फोटो व्हॉट्सएप पर मंगाया और फिर बड़ी रकम निकाल ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव निवासी निवासी मीना रानी पत्नी सूबे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास कॉल आई। ठग ने कहा कि वह भैंस व्यापारी शर्मा जी बोल रहा है। उसने कहा कि अपना गूगल पे नंबर भेज दें, कुछ रकम खाते में भेजनी हैं। महिला ने गूगल पे नंबर भेज दिया और मीना रानी के खाते में 19 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बार ठग ने फिर कॉल किया कि रकम गई नहीं है, अपना एटीएम कार्ड का फोटो खींचकर भेज दें, जिससे रकम ट्रांसफर कर सके। मीना रानी ने एटीएम कार्ड का फोटो व्हॉट्सएप पर भेज दिया। एक ओटीपी आया, उसे भी ठग ने पूछ लिया। कुछ ही देर में तीन बार में खाते से 99708 रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।