फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्नेह मिलन कार्यक्रम में धर्म गुरुओं व सामाजिक संस्थाओं ने किया चिंतन

विज्ञापन
-स्नेह मिलन और सामाजिक चिंतन-2026 में उप​​स्थित शहर की संस्थाओं के पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारी के सेक्टर -25 केंद्र द्वारा रविवार को शाम बाग में स्नेह मिलन और सामाजिक चिंतन-2026 में धर्म गुरुओं और संस्थाओं ने चिंतन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया। केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन ने सबको दो मिनट ध्यान कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि सीएम के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा और निरंजनी अखाड़ा रोहतक से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती रहे। सर्कल प्रभारी राजयोगिनी बीके सरला दीदी ने कहा कि समाज को अच्छा बनाना है तो हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। सबको दुआएं देनी हैं और दुआएं लेनी है।
वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि आधुनिक भारत में सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन ने समाज को नई दिशा दी और भारतीय समाज के विकास में एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। यह आंदोलन केवल धार्मिक सुधार तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा और महिला अधिकारों के लिए भी प्रेरक साबित हुआ। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती ने कहा कि सामाजिक एकीकरण और एकजुटता की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है क्योंकि यह समाज को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

हमें अपने समाज और सनातन धर्म के लिए काम करना है। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल और खरखौदा के विधायक पवन ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को एक साथ लाने और सामाजिक चिंतन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज में एकता जरूरी है। कार्यक्रम में कियारा ने सुंदर नृत्य किया। एडवोकेट संदीप जिंदल ने सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुकेश बोस, सीए जगदीश धमीजा, सीए सोनू गोयल, वेद पराशर, रामनिवास गुप्ता, रमेश माटा, सुरेश काबरा व सीए जगदीश धमीजा उपस्थित रहे।

-स्नेह मिलन और सामाजिक चिंतन-2026 में उपस्थित शहर की संस्थाओं के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें