समालखा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुलकाना गांव में एनएसएस शिविर का रविवार को तीसरा दिन रहा। शिविर में स्वयंसेवकों को नए आयाम स्थापित करने और लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में बताया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना करके व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर के संयोजक नरेंद्र सिंह व गणित प्राध्यापक जगविंदर ने स्वयंसेवकों को योग के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही 12वीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों और 11वीं कक्षा के 10 विद्यार्थियों में योगाभ्यास कर शिविर की शुरुआत की। विज्ञान के प्राध्यापक कुलदीप धीमान ने स्वयंसेवकों को तालाब का भ्रमण कराया। मुख्य वक्ता भूगोल विज्ञान प्रोफेसर डॉ. रितु बल्हारा ने स्वयंसेवकों को अपनी भविष्य की रोजगार की दृष्टि से नए आयाम स्थापित करने व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।