मतलौडा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पंजीकरण एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एक सप्ताह के लिए पोर्टल को खोल दिया है जिसमें किसान एक सप्ताह तक अपने फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।
खंड कृषि अधिकारी विजेंद्र जागलान ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल सरकार ने बंद किया हुआ था लेकिन अब मंगलवार से एक सप्ताह के लिए इस पोर्टल को खोला गया है। जो किसान अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। वह अब अपनी फसल का पंजीकरण 10 मार्च तक करा सकते हैं। इसके बाद ही बारिश के कारण गेहूं कि वह अन्य फसलों में हुए नुकसान का पंजीकरण करवा सकता है।