फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन जून से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए शेड्यूल की बाट जोह रहे विद्यार्थियों का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया। इसी के साथ कॉलेजों में अब दाखिले का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन

जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी जबकि कॉलेजों की ओर से दस्तावेजों की जांच 28 जून तक की जाएगी। इससे पहले कॉलेजों को 29 मई से 01 जून तक कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल भरनी होगी जिसमें कॉलेज का वर्णन, दाखिला नोडल अधिकारी, कॉलेज बैंक डिटेल, यूजी प्रोग्राम, सीटों की उपलब्धता, सब्जेक्ट ग्रुपिंग, फीस आदि की जानकारी देनी होगी। डेटा फ्रीज होने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी ओटीपी आधार पर अपने आवेदन में संशोधन तीन से 26 जून तक कर सकेंगे। दो जुलाई को पहली प्रोविजनल तथा तीन जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी।
वहीं, केंद्रीकृत प्रवेश पोर्टल और एनईपी के संबंध में सभी कॉलेजों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ 29 मई को सुबह 11 बजे प्राचार्य या प्रवेश नोडल अधिकारियों का एक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा। निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया को लेकर सभी कॉलेजों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन



इस प्रकार रहेगा कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया - तीन जून से 25 जून तक।
कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन - पांच जून से 28 जून तक।

पहले चरण की काउंसलिंग
पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 02 जुलाई।
पहली फाइनल मेरिट सूची जारी - 03 जुलाई।
फीस जमा करवाने की तिथि - 04 से 08 जुलाई।

दूसरे चरण की काउंसलिंग
दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 09 जुलाई।

दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी - 10 जुलाई।

फीस जमा करवाने की तिथि - 10 से 12 जुलाई।

तीसरे चरण की काउंसलिंग

पहली व दूसरी काउंसलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसलिंग - 15 जुलाई।
पंजीकरण हेतु दाखिला पोर्टल रि-ओपन - 16 जुलाई।
100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग - 16 से 22 जुलाई।
100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग - 24 से 31 जुलाई।
-

पोर्टल पर पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रवेश चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा।
-

नई शिक्षा नीति के तहत होंगे दाखिले
केयूके और सीआरएसयू जींद से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश एनईपी पैटर्न पर किया जाएगा। वहीं, अन्य विश्वविद्यालय जिन्होंने 2024-25 से अपने संबद्ध कॉलेजों में एनईपी लागू किया था, उन कॉलेजों में प्रवेश भी एनईपी पैटर्न पर किए जाएंगे। प्रवेश के दस दिनों के भीतर कॉलेज में अपना मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। यदि उसने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
-

16233 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है 12वीं की परीक्षा
जिले में इस बार 16233 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10783 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, जिले के 4 राजकीय, 5 एडेड और 10 सेल्फ फाइनेंस काॅलेजाें में यूजी की करीब 14 हजार सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले क लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
-

वर्जन-
कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब कॉलेजों में शेड्यूल अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। कॉलेज में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें