फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गज का प्लॉट बेचकर नहीं कराई रजिस्टरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव महराणा में एक व्यक्ति ने 50 गज का प्लॉट बेचकर युवक के साथ 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्टरी कराई और न ही बयाना वापस किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत आठ मरला पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद डीएसपी ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

जांच के बाद अब मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव महराणा निवासी संदीप पुत्र बलवान ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। 27 जुलाई 2021 को उसने गांव के ही रोहताश पुत्र मनफूल से 50 गज का प्लॉट खरीदने का इकरारनामा किया था। प्लॉट की कीमत एक लाख रुपये तय हुई थी। उसने रोहताश को 55 हजार रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। बाकी के 45 हजार रुपये उसे 22 सितंबर 2021 तक देने थे। ये प्लॉट उसको रणधीर ने दिलाया था। जब वह 22 सितंबर को तहसीलदार कार्यालय में रजिस्टरी के लिए गए तो वहां रोहताश पुत्र मनफूल नहीं आया। आरोपी रोहताश ने अपनी हाजिरी भी नहीं लगवाई। उससे 55 हजार रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसके नाम रजिस्टरी नहीं कराई। उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी। इसके बाद मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें