पानीपत। नगर निगम ने गलत दस्तावेज पर ड्रेन-1 की सफाई का टेंडर भरने वाली यूनिक वाइंड शील्ड ग्लास एजेंसी काे ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।
निगम में टेंडर घोटाले के आरोपों में फंसे एक्सईएन गोपाल कलावत ने निदेशालय को पत्र लिखा है। इसमें एजेंसी को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।। नगर निगम ने ड्रेन-वन की सफाई का 35 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। काबड़ी रोड से सेक्टर-29 तक करीब आठ किलोमीटर में ड्रेन की सफाई करनी थी। छह में से दो एजेंसी बाहर हाे गई। चार में से यूनिक वाइंड शील्ड ग्लास एजेंसी ने 24.98 प्रतिशत कम रेट टेंडर में दिया।
निगम ने कंपनी को टेंडर दे दिया था और वर्क ऑर्डर देने की तैयारी थी। लॉर्ड शिवा एजेंसी के ठेकेदार प्रदीप ने पानीपत नगर निगम,सीएम और स्थानीय निकाय विभाग में एक शिकायत दी थी। जिसमें एक्सईएन गोपाल कलावत पर मिलीभगत कर ड्रेन की सफाई का ठेका देने के आरोप लगाए थे।