फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हीराकुंड एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

यात्री मनीषा, राजेश और अंकित ने बताया कि हम लगभग दो घंटे से अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। छोटे बच्चों के साथ इतना लंबा इंतजार करना आसान नहीं होता। यदि ट्रेनें समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए तो हम भी समय से अपने घर पहुंच जाए।
ये ट्रेनें पहुंची देरी से : हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू दो घंटे की देरी अपने गंतव्य पर पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 53 मिनट की देरी से पहुंची।जम्मू तवी एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 33 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 34 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 21 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से पहुंची। शान ए पंजाब एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस 16 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें