फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ई-सर्टिफिकेट डिजाइन में रवि अव्वल

विज्ञापन
पानीपत। ई-सर्टिफिकेट डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर की ई-सर्टिफिकेट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें देशभर से 120 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में आईबी पीजी कॉलेज पानीपत से रवि अव्वल रहे। मारकंडा नेशनल कॉलेज कुरुक्षेत्र से हरदीप ने दूसरा एवं आईबी पीजी कॉलेज पानीपत से आंचल शर्मा ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अश्वनी गुप्ता एवं प्रो. विनय भारती ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार, सह-संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती और कोऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति जुनेजा ने किया। प्राचार्य डॉ. गर्ग ने कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार, सह-संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता और प्रो. विनय भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वे अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें