फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर निकाली रथयात्रा, सारथी बनने को लगाई बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर औद्योगिक नगरी में उनकी शिक्षा और संदेशों की गूंज रही। रथयात्रा में आकर्षक झांकी हर किसी का मन मोह रही थी। वहीं रथ की सेवा के लिए समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुरेंद्र जैन और कपिल जैन 151151की बोली लगाकर महावीर के रथ के सारथी बने। साधना जैन और आनंद जैन परिवार ने रजत पुष्प वृष्टि का सौभाग्य मिला। उन्होंने इसकी 171171 रुपये की बोली लगाई।
विज्ञापन

रथ पर भगवान को लेकर बैठने का सौभाग्य विभोर जैन परिवार को 61161 रुपये की बोली पर मिला। प्रथम महाआरती की बोली 51151 रुपये की लगी। यह सौभाग्य ममता जैन और सुनील जैन परिवार को मिला। रथयात्रा में बोली का ऐतिहासिक रही। भगवान महावीर का 2624वें जन्मोत्सव पर वीरवार को रथयात्रा निकाली गई। श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन कर रथयात्रा के लिए विभिन्न बोली लगाई। इसके बाद रथयात्रा जैन मोहल्ला जैन किड्स स्कूल से प्रारंभ हुई। यह अमर भवन चौक, गुड़ मंडी बाजार, रोशन महल, सलारगंज गेट, इंसार बाजार, इंदिरा बाजार होते हुए पुन: पारसनाथ रोड पर संपन्न हुई। इसमें श्रीजी को नेमिनाथ जिनालय मुख्य बाजार से पालकी में विराजमान कर उत्सव स्थल जैन किड्स स्कूल में बैंडबाजों के साथ लाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महावीर का चित्र अनावरण का राजेंद्र जैन, कपिल जैन, संजीव जैन, कुलदीप जैन, टोनी जैन द्वारा किया गया। नन्हे मुन्नों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मंच संचालन और बोलियां दिगंबर जैन पंचायत के सचिव मनोज जैन ने किया। सुरेंद्र जैन ने बताया कि भगवान के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य उन्हें व कपिल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। साधना जैन परिवार द्वारा चांदी की पुष्प वृष्टि की गई और अध्यक्ष सुनील जैन और ममता जैन ने भगवान की प्रथम महाआरती की। श्रीजी को चंवर करने के लिए विनोद जैन और गौरव जैन का चयन बोलियों के द्वारा किया गया । गायक जाकिर ने विशेष रूप से प्रभु भगवान महावीर की सुंदर भजनों से भक्ति की और एकता की मिसाल पेश की। ढोल ताशे ने भी प्रभु की शोभायात्रा में अपनी भव्य प्रस्तुति दी और शामली से आई विभिन्न आकर्षक झांकियों ने सभी को भगवान महावीर के उद्देश्य जियो और जीने दो, अहिंसा का संदेश दिया।
विज्ञापन

मनोज जैन ने बताया कि यह यात्रा अपने आप अनोखी रथयात्रा है क्योंकि यहां पर पात्रों का चयन बोलियों के द्वारा होता है। इस अवसर पर सुनील जैन, उप प्रधान सुरेश जैन, सचिव मनोज जैन, प्रबंधक पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, जैन स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष राजेश जैन, प्रबंधक संजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, भूपेंद्र जैन, रतन जैन, राजीव जैन, बृजभूषण जैन, कुणाल जैन, राजेंद्र जैन व एडवोकेट मेहुल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें