फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रैपर-सिंगर बादशाह के हरियाणवी गाने टटीरी पर समन जारी, 13 को पेश होने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बॉलीवुड के रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी हरियाणवी गाने टटीरी पर विवाद बढ़ गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनको समन भेना है। इस मामले में सुनवाई 13 मार्च को पानीपत के उपायुक्त कार्यालय स्थित काॅन्फ्रेंस हाल में की जाएगी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक पानीपत को पत्र लिखा है। इसमें सभी पक्षों की उपस्थित होने की बात लिखी है। आरोप हैं कि गीत में प्रदेश की बेटियों के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार ने हरियाणा राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि गाने में आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने शब्द पर आपत्ति है। इस गाने में सही शब्दावली का प्रयोग नहीं किया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग को बैग फेंकते हुए दिखाया है। उन्होंने गाने पर रोक लगाने और इस पर कार्रवाई की मांग की थी। राज्य महिला आयोग ने शिकायत के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए गायक बादशाह (आदित्य प्रताप सिंह सिसोदिया) को समन भेजा है। यह गाना एक मार्च को रिलीज हुआ था। इसमें कैथल की बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह एक हरियाणवी सिंगर की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर कई मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

बॉक्स
अध्यक्ष अन्य मामलों को भी सुनेंगी
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया पानीपत में महिलाओं पर अत्याचारों के मामलों की सुनवाई करेंगी। वे महिला के साथ दूसरे पक्ष से भी बात करेंगी। इसमें दोनों पक्षों को सुनकर अपना फैसला देंगी। इनके साथ पुलिस अधिकारियों से शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें