फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसी का टूटा मिला फर्श तो किसी में चालू नहीं मिले सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महराना यार्ड में शनिवार को फिटनेस टेस्ट देने के लिए जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों की 39 बसें पहुंचीं। इनमें से टेस्ट के दौरान अधिकारियों ने चार को फेल कर दिया जबकि बाकी 35 को पास किया। इस दौरान कुछ बसों में खामियां मिली, जिनको मौके पर मैकेनिक बुलाकर दुरुस्त करवाकर पास किया गया। फिटनेस फेल होने वाली बसों में डीपीएस स्कूल की बस का फर्श टूटा मिला। इसी स्कूल की एक अन्य बस का सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था। डीएवी चुलकाना की बस का टायर ड्राइवर सीट पर बंधा मिला।
विज्ञापन

हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में दो सीटें ज्यादा लगाई गई थी। इसी प्रकार कुछ अन्य बसों में भी खामियां मिलीं। जिनको चालक परिचालकों ने मौके पर ही मैकेनिक से सही करवा दिया था। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को जिले में पुरानी बसों की पासिंग का अंतिम दिन होगा। इसके बाद बसें पासिंग के लिए रोहतक जाएंगी। दूसरी ओर सरकार की ओर से स्कूलों पर दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो चुका है। अब सोमवार को नियमों की अवहेलना करने वाली स्कूली बसों पर ताबड़तोड कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले आरटीए ने कुल 23 बसों को पास किया था। ये बसें नई थी। शनिवार रविवार को सरकार की ओर से पुरानी बसों की फिटनेस चेकिंग के लिए समय दिया गया था। दो सप्ताह में आरटीए की ओर से करीब साढ़े चार सौ बसों की चेकिंग की जा चुकी है। इनमें से 56 से ज्यादा स्कूली बसों के चालान किए गए हैं। वहीं, 26 स्कूल वाहन जब्त हो चुके हैं। इससे पहले तीन दिन तक चली पासिंग में 31 बसें अनफिट मिल चुकी हैं। शनिवार को चार बसों को अनफिट करार दिया गया है। पिछले पांच साल की बात करें तो आरटीए में 438 नई बसें रजिस्टर्ड हुई हैं। जबकि जिले में इनकी 750 का आंकड़ा पार कर चुकी है। इन पर कार्रवाई की बात करें तो पांच साल में आरटीए की ओर से 684 बसों की चेकिंग कर 116 के चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन






वर्जन:
शनिवार को महराना यार्ड में पासिंग के लिए कुल 39 बसें पहुंची। इनमें से 4 बसों को फेल और बाकी 35 बसों की चेकिंग करने के बाद पास किया गया है। रविवार को भी फिटनेस पासिंग होगी। इसके बाद रोहतक जाना पड़ेगा। सोमवार से आरटीए भी स्कूल वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


राजेश मलिक, एमवीआई, आरटीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें