फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रामनवमी आज 11 बजे तक, सुबह आठ बजे तक कर सकेंगे कंजक पूजन

Fri, 27 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी शुक्रवार को 11 बजे तक रहेगी। चैत्र नवरात्र पर कंजक पूजन सुबह आठ बजे तक कर सकते हैं। इस दिन रामनवमी पर व्रत रखने का विधान है और शास्त्रों में इसे मंगलदायक बताया है।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र में वीरवार को दुर्गा अष्टमी रही। लोगाें ने घरों में कंजक पूजन किया। इसके साथ कुछ लोगों ने वीरवार को ही नवमी का पूजन किया। कुछ लोग शुक्रवार को नवमी मनाएंगे। लोगों ने इसके लिए वीरवार को दिन के समय खरीदारी की। कुछ लोग शाम को खरीदारी करने पहुंचे। लोगों के इसके लिए उत्साह देखने को मिला। इधर कुछ लोग रामनवमी के लिए भ्रम में रहे। कुछ लोगों ने वीरवार को ही नवमी पर कंजक पूजन किया। पंडि प्रवीण शास्त्री ने बताया कि रामनवमी वीरवार दोपहर बाद शुरू हुई है। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय की तिथि मानी जाती है। ऐसे में लोग शुक्रवार को रामनवमी मनाएंगे। शुक्रवार को रामनवमी सुबह 11 बजे तक रहेगी। लोग सुबह आठ बजे तक नवमी पर पूजन कर सकते हैं। ऐसे में तड़के समय पर उठकर पूजा पाठ करें। कन्या को पूजन उनको भोजन कराएं। इसके बाद कन्याओं से आशीर्वाद लें। रामनवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन व्रत रखने का विधान है। लोग रामनवमी का व्रत रखकर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें