पुराना बस स्टैंड स्थित ई डिपो में खड़ी ई बसे। संवाद
पानीपत। रिफाइनरी के पी-25 प्रोजेक्ट पर काम कर रही निर्माण कंपनी के गोदाम में चोरी करने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने बुधवार शाम को देहरादून से सहारनपुर के टाबर गांव निवासी बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया।
एवीटी सेल प्रभारी राकेश ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी में काम कर रही मेसर्स थिसेनक्रुप उहडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में 22 अक्तूबर 2025 को चोरी हुई थी। जरनल मेनेजर अशोक ने थाना सदर में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार शाम को पुलिस उत्तराखंड के देहरादून से बलराम उर्फ बल्लू निवासी टाबर मस्त सहारनपुर यूपी को काबू कर पूछताछ की। उसने ददलाना निवासी अपने पांच साथी आरोपी मनीष, अजय, सागर, दलीप व संजय के साथ मिलकर रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम परिसर से कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को बुधवार शाम को ददलाना गांव से गिरफ्तार किया। सागर, संजय, अजय को जेल भेज दिया। वहीं, बलराम उर्फ बल्लू, मनीष व दलीप को रिमांड पर लिया है। ब्यूरो