फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन की खरीददारी शुरू, बाजार में रौनक

Thu, 11 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
राखी - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में राखियां सजनी शुरू हो गई हैं। बहनों ने भी अपनी पसंद की राखियों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व 18 अगस्त को हैं। महिलाओं से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां तक इस त्योहार को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। बाजार में राखियों की खरीददारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी चमकने लगे हैं।

इंसार बाजार स्थित दुकानदार कुनाल ने बताया कि बाजार में रेशम के धागे से लेकर स्टोन, जरकन, कुंदन, चंदन, अमेरिकन डायमंड और कोलकाता की विशेष राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए विशेष रूप से डोरेमॉन, बैनटेन, स्पाइडरमैन, छोटा भीम वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें बच्चे अधिक पंसद कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर विशेष रूप से बाजार में पूजा के लिए थाली भी आई हुई है। इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन


भाभी की स्पेशल लुम्बा राखी
इंसार बाजार स्थित दुकान के संचालक ओम बतरा ने बताया कि भाभी की स्पेशल लुम्बा राखी भी पसंद की जा रही है। बहनें अपनी भाइयों को तो राखियां बांधती ही हैं। उनके के साथ आजकल भाभियों को भी राखी बांधने का चलन शुरू हो गया है। इसके लिए विशेष रूप से बाजार में लुम्बा राखी मिल रही है। लुम्बा राखियां कई प्रकार की हैं। ये झूमके की तरह होती हैं, जो चूड़ी या हाथ में कड़ा पहनकर उसमें बांधी जा सकती है। लुम्बा राखी ब्रेसलेट जैसे भी होती हैं।

रक्षाबंधन पर बस सेवा फ्री
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाएगी। फ्री बस सेवा रक्षाबंधन पर 24 घंटे के लिए ही होगी। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई को राखी बांधने हरियाणा रोडवेज की बस में मुफ्त आ और जा सकेंगी। महिला अपने साथ 12 साल तक के बच्चे को भी ले जा सकेंगी। उसका भी टिकट नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें