फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवैसी पर हमले पर टिकैत बोले: ओवैसी भी भाजपा का है, वोट बांटने के लिए बनाई हमले की झूठी साजिश

Sun, 06 Feb 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

राकेश टिकैत सर छोटू राम की जयंती के आयोजन पर शनिवार को हरियाणा के पानीपत पहुंचे थे। किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मजबूत राखणे पड़ैंगे, इबकै बंपर बी नीचे तक चाहिये।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि  किसान आंदोलन की फिर से घोषणा कभी भी हो सकती है इसलिए ट्रैक्टर मजबूत राखणे पड़ैंगे, इबकै बंपर बी नीचे तक चाहिए। ट्रैक्टर के टायर पर भी लोहे के पतरे चाहिए क्योंकि वही आंदोलन पाड़ैगा...।  वह शनिवार को हरियाणा के पानीपत स्थित किसान भवन में सर छोटू की राम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

विज्ञापन

राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश में हुए हमले को झूठा और साजिश बताया। उन्होंने कहा कि ओवैसी भी भाजपा का ही है। यह सब वोट बांटने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आय आधी हो गई है, उन्हें अच्छी तरह पता कि किसे वोट देना है।


वहीं अपने इस बयान के साथ उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन का संकेत दे दिया है।  उन्होंने किसानों से इशारों में कहा कि चोर घर तक आए थे और खाली हाथ गए हैं। अब उनको रास्ता पता चल गया है, दोबारा चोरी करने आएगा। ऐसे में किसान संगठन और ट्रैक्टर को मजबूत रखें। साथ ही किसान अपने ट्रैक्टर को टैंक समझें। 

आने वाला आंदोलन बेरोजगार युवा करेगा

राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में आंदोलन देश का युवा करेगा। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है, अब युवाओं को आंदोलन करना पड़ेगा। युवाओं के आंदोलन में किसान संगठन उनके पीछे खड़ा रहेगा क्योंकि किसानों के घर में भी युवा है और वह भी बेरोजगार है। इसके साथ ही युवाओं से कहा कि अच्छे से पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें