फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजाखेड़ी की सोल्जर एकेडमी गढ़ रही एथलेटिक्स के सितारे

विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ कोच युद्धवीर मलिक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजाखेड़ी गांव स्थित सोल्जर एकेडमी में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोच युद्धवीर मलिक के मार्गदर्शन में रोजाना 40 से 50 खिलाड़ी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में अभ्यास करते हैं।
हाल ही में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमांशु ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि मार्च में सोनीपत में दीपक ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कोच युद्धवीर मलिक ने बताया कि पहले गांव में एथलेटिक्स के लिए उपयुक्त मैदान नहीं था। खिलाड़ियों के सहयोग से राजकीय विद्यालय के खेल मैदान को प्रशिक्षण के अनुकूल तैयार किया गया। अब यहां आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि एकेडमी के कई खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर सफलता हासिल कर चुके हैं। वहीं, एक युवक ने मात्र एक माह के अभ्यास के बाद हरियाणा पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास की है। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें