फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Sun, 05 Jul 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर देश की प्रमुख डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि यह परीक्षा विज्ञान भारती (विभा), एनसीईआरटी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) की संयुक्त राष्ट्रीय पहल है। प्रतियोगिता पूरी तरह ऐप आधारित होगी और नवंबर में विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।

वैज्ञानिक संस्थानों में प्रशिक्षण और भ्रमण का मिलेगा अवसर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय (हिमालयन) तथा क्षेत्रीय स्तर के विजेताओं को इसरो, डीआरडीओ, सीएसआईआर, बार्क समेत अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में एक से तीन सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक दो हजार रुपये प्रतिमाह की भास्कर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र तथा वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2026
पंजीकरण शुल्क : 200 रुपये प्रति विद्यार्थी
परीक्षा अवधि : 16 से 21 नवंबर 2026 (कक्षानुसार)
स्तर-1 का परिणाम : 30 नवंबर 2026
परीक्षा माध्यम : ऐप आधारित ऑनलाइन परीक्षा



विजेताओं को मिलेंगे ये लाभ

इसरो, डीआरडीओ, सीएसआईआर और बार्क सहित राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थानों में प्रशिक्षण।
राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह भास्कर छात्रवृत्ति।
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र।
देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर।



विद्यार्थी विज्ञान मंथन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का उत्कृष्ट मंच है। सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि पानीपत की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें