फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से पहले कॉमन बॉयलर और जेडएलडी प्रोजेक्ट की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सरकार के बजट से पहले सोमवार को विधानसभा सत्र में विधायक प्रमोद विज ने कॉमन बॉयलर, जेडएलडी प्रोजेक्ट, रेनेव्ल प्रोजेक्ट, गर्ल्स कॉलेज और इंडस्ट्रीयल एरिया को एलेवेटेड हाइवे से कनेक्ट करने की मांग की है। इसके अलावा विधायक प्रमोद विज ने उद्यमियों ने फायर स्टेशन की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधायक प्रमोद विज की मांगों को अपनी डायरी में नोट कर जल्द इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर उद्यमियों ने मंगलवार को बजट में उद्यमियों के लिए सस्ती भूमि व स्किल डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट की मांग की है। उद्यमियों ने जो सरकार को अपना मांग पत्र भेजा है उसमें कॉमन बॉयलर व एसटीपी के पानी की मांग की गई है।
10 साल बाद शहर में पानी नहीं रहेगा
विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि पानीपत के उद्योग हर रोज 25 करोड़ लीटर पानी का दोहन करते हैं । अगर ये ही स्थिति रही तो 10 साल बाद पानीपत में पीने के लिए पानी नहीं बचेगा। तब यहां लोग रहकर क्या करेंगेे। इसलिए शहर के लिए सबसे जरूरी जीरो लिक्वेड डिस्चार्ज प्लांट हैं। ये प्लांट 1800 करोड़ रुपये में लगेेगा। इसके अलावा रेनेव्ल प्रोजेक्ट की शहर को बहुत जरूरत है। एनजीटी के आदेशों पर बार बार उद्योगों को बंद कर दिया जाता है इसलिए कॉमन बॉयलर की जरूरत सबसे अधिक हो गई है।
विज्ञापन

जेडएलडी प्रोजेक्ट में ये है अड़चन
सरकार 2017 में जेडएलडी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है। केंद्र सरकार ने कहा था कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के 50 प्रतिशत रकम देगी। 25 प्रतिशत राज्य सरकार व 25 प्रतिशत उद्यमी देंगे, लेकिन उद्यमियों ने ये रकम देने से इनकार कर दिया था इसलिए ये प्रोजेक्ट अटक गया। उद्यमियों की मांग है कि 50 प्रतिशत रकम राज्य सरकार ही दे।
बजट में भूमि सस्ती करने की घोषणा करें
उद्यमियों के लिए नए उद्योग लगाने के लिए भूमि नहीं मिल रही। जहां भूमि है वहां बहुत महंगी है। सीएम से मांग है कि बजट में सस्ती भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा करें। -प्रीतम सचदेवा, प्रधान पानीपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
कॉमन बॉयलर व जेडएलडी बहुत जरूरी
कई साल से उद्यमी कॉमन बॉयलर व जेडएलडी प्रोजेक्ट को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कॉमन बॉयलर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी हो चुकी है। अगर जेडएलडी प्रोजेक्ट नहीं मिला तो 10 साल में स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी। विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में ये मुद्दे उठाएं हैं उनका आभार व्यक्त करते हैं। -भीम राणा, प्रधान डायर्स एसोसिएशन
उम्मीद है कि जल्द सौगात मिलेगी
उन्होंने विधानसभा में कॉमन बॉयलर, रेनेव्ल प्रोजेक्ट, गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 29 पार्ट टू एन्हांसमेंट व जेएडएल प्रोजेक्ट की मांग मुख्य रूप से उठाई है। सीएम ने उनकी मांगों को डायरी में नोट कर लिया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द शहर को सौगात देगी। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें