फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ रेलवे का प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। जगाधरी वर्कशॉप में मुख्य गेट पर नार्दन रेलवे एम्प्लॉय यूनियन शाखा जगाधरी वर्कशॉप के बैनर तले सरकार द्वारा जारी की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने बजट की प्रतियां जलाकर रेलवे कर्मचारियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने जनवरी 2004 से नेशनल पेंशन स्कीम लागू की थी। जोकि, शेयर बाजार पर आधारित थी। पूरे देश के सरकारी कर्मचारी 20 वर्षों से आंदोलन के जरिये लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के दबाव के चलते सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बदल दिया है। इस स्कीम से भी सरकारी कर्मचारी असंतुष्ट है। क्योंकि, इस स्कीम से कर्मचारियों के भविष्य में अनिश्चितता बनी हुई है। विक्रम सिंह, अमर सिंह, हरी सिंह, ओमबीर सिंह, पंकज चौपड़ा, मुकेश कांबोज, राजेश मीणा, मुकेश मीणा, ओम कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें