फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राहुल ने जीता रजत पदक

Wed, 10 Jun 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रजत पदक के साथ राहुल सैनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शोंधापुर गांव के युवा निशानेबाज राहुल सैनी ने राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 5 से 8 जून तक दिल्ली में आयोजित की गई थी। राहुल की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इससे पहले राहुल ने 12 फरवरी को सोनीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
विज्ञापन


राहुल अब तक तीन बार खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जहां उन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा वह छह बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

राहुल ने अपनी प्रारंभिक शूटिंग प्रशिक्षण पानीपत की अर्जुन शूटिंग एकेडमी में कोच बलराज धीमान के मार्गदर्शन में प्राप्त किया। यहीं से उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिली। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित साई अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।

राहुल ने बताया कि वह आर्य पीजी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और भारत के लिए पदक जीतना है।

राहुल के पिता वीरेंद्र सैनी ने बताया कि उनके पुत्र की उपलब्धियां पूरे परिवार और प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की हर सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है। उनका सपना है कि राहुल अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें