फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा, पति का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
पानीपत। अर्जुन सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन के पास एक युवक का शव खाली प्लॉट में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक पत्नी के साथ झगड़े के बाद शनिवार रात घर से चला गया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवक की जेब में शराब की बोतल का ढक्कन मिला था इसलिए पत्नी ने उससे झगड़ा किया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इससे आत्महत्या की आशंका जताई गई है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यूपी के सहजानपुर निवासी अर्जुन सिंह (25) पिछले तीन साल से पानीपत सेक्टर 25 स्थित कृष्णा गार्डन के पास क्वार्टर में रहता था और फैक्टरी में काम करता था। तीन साल पहले बाला देवी नामक युवती से उसकी शादी हुई थी। बाला देवी ने बताया कि शनिवार को पति अर्जुन फैक्टरी नहीं गया था। वह देर शाम घर पर आया तो पेंट की जेब से शराब का ढक्कन मिला। उन्होंने पति से नशा करने के बारे में पूछा तो झगड़ा करने लगा।
इसके बाद वह घर से निकलकर चला गया और देर रात तक नहीं लौटा। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह होने पर उन्होंने तलाश की तो पास के ही खाली प्लाट में पेड़ की डाल पर फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि उनका कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
- अंकित कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मृतक अर्जुन की पत्नी के बयान दर्ज करते हुए पुलिसकर्मी व ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें