फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर पूरी तरह से लगाएं अंकुश : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जलाए। इसके ए थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। चोरी, झपटा मारी के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। थाने पर पहुंचने वाले पीड़ित की शिकायत की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को एपी भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में क्राइम मीटिंग की। उन्होंने कहा कि
महिला विरुद्ध अपराध, वाहन चोरी, लूट, स्नेचिंग, चोरी, हत्या जैसी गंभीर वारदातों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। सभी थना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटी लगाई जाए। सार्वजनिक स्थानों, गाड़ियों में व रोड़ किनारे बैठकर शराब पीने व शराब ठेके के नजदीक रेहड़ियों पर शराब पिलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह व सभी थाना व क्राइम यूनिट प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें